फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The storm came as a disaster, snatching away the farmer's life.

Fatehpur News: आफत बनकर आई आंधी, छीन ले गई किसान की सांसें

Sat, 30 May 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The storm came as a disaster, snatching away the farmer's life.
फाइल फोटो-02- त्रिवेदी प्रसाद त्रिपाठी। स्रोत: परिजन - फोटो : Archive
फतेहपुर। रात के सन्नाटे में 60-80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी और बारिश लोगों पर आफत बनकर टूटी। इससे किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव में छप्पर गिरने से एक किसान की मौत हो गई। खागा और विजयीपुर क्षेत्र में दीवार और मकान ढहने से तीन दंपती समेत नौ लोग घायल हो गए। वहीं कइयों के टिन शेड उड़ गए।
विज्ञापन

किशनपुर के सिलमी गांव निवासी किसान त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी उर्फ पराग त्रिपाठी (68) बृहस्पतिवार रात परिवार के साथ दरवाजे पर बने छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात करीब दो बजे आंधी आने पर परिवार के सदस्य घर के अंदर चले गए लेकिन कुछ देर बाद वह किसी काम से बाहर निकले और छप्पर के नीचे खड़े हो गए। तभी छप्पर भरभराकर गिर पड़ा और वह उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। हादसे के दौरान पास का नीम का पेड़ भी उखड़कर पड़ोसी के शौचालय पर गिर गया। इससे शौचालय ढह गया। लेखपाल अभिनेश पांडेय ने किसान के परिजन को दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सिलमी में कई अपात्रों को मिला पीएम आवास, जरूरतमंद वंचित
सिलमी गांव में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अधिकारियों की मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया। कच्चे घर में रहने वाले त्रिवेणी प्रसाद जैसे जरूरतमंद परिवार इससे वंचित रह गए।




बिजली गिरने से मोबाइल टावर ठप, 12 घंटे बाधित रही सेवा
खागा क्षेत्र के संवत गांव में रात के समय बिजली गिरने से बीएसएनएल और जियो का मोबाइल टावर ठप हो गया। इससे करीब 12 घंटे तक नेटवर्क सेवा बाधित रही। बिजली गिरने से टावर का ऑटो पैनल, एसएमपीएस, जेनरेटर, बैटरी बैंक और बीटीएस उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के कई घरों में इन्वर्टर, पंखे, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण भी फुंक गए।





दीवार और मकान गिरने से नौ लोग घायल
खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव में आंधी से पीपल के पेड़ की डाल मकान पर गिरने से घर का हिस्सा ढह गया। मलबे में दबकर रामशरण (75) और पत्नी दुर्गा देवी (70) घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। इससे बाहर खड़ी बाइक और रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। अवसानपुर कूरा गांव में नरेंद्र सिंह और पत्नी ज्ञानमती दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी आंधी के दौरान दीवार गिरने से दोनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विजयीपुर ब्लॉक के रावतपुर खैरी गांव में महेंद्र पत्नी पूनम, पुत्री सपना देवी और पुत्र आर्यन के साथ छत पर सो रहे थे। तभी पड़ोसी की दीवार भरभराकर उन पर गिर गई। हादसे में चारों घायल हो गए। पूनम और आर्यन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बहरीडेरा मजरे रायपुर भसरौल गांव में आंधी में उड़कर आई टिन एक बच्ची के सिर पर लगने से वह घायल हो गई।

फाइल फोटो-02- त्रिवेदी प्रसाद त्रिपाठी। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-02- त्रिवेदी प्रसाद त्रिपाठी। स्रोत: परिजन- फोटो : Archive

फाइल फोटो-02- त्रिवेदी प्रसाद त्रिपाठी। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-02- त्रिवेदी प्रसाद त्रिपाठी। स्रोत: परिजन- फोटो : Archive

फाइल फोटो-02- त्रिवेदी प्रसाद त्रिपाठी। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-02- त्रिवेदी प्रसाद त्रिपाठी। स्रोत: परिजन- फोटो : Archive

फाइल फोटो-02- त्रिवेदी प्रसाद त्रिपाठी। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-02- त्रिवेदी प्रसाद त्रिपाठी। स्रोत: परिजन- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed