{"_id":"69e679cfab40cb92d4009e7c","slug":"the-stick-slipped-from-the-hand-while-hitting-the-gilli-the-teenagers-eye-burst-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153188-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गिल्ली मारने में हाथ से छूटा डंडा, किशोर की आंख फूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गिल्ली मारने में हाथ से छूटा डंडा, किशोर की आंख फूटी
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव में गिल्ली-डंडा खेलते समय डंडा हाथ से छूटकर किशोर की आंख में लग गया। इससे उसकी आंख फट गई। डॉक्टर ने एक आंख के पूरी तरह खराब होने और दूसरी आंख पर भी खतरे की आशंका जताई है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संजय मिश्रा का नौ वर्षीय पुत्र जय गांव के ही एक नाबालिग के साथ बीते बुधवार को गिल्ली-डंडा खेल रहा था। इस दौरान नाबालिग के हाथ से डंडा छूटकर जय की आंखों पर लग गया। इससे जय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे चित्रकूट नेत्र अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने बताया कि एक आंख फट चुकी है और दूसरी आंख के भी प्रभावित होने की आशंका है। इलाज के दौरान एक आंख का ऑपरेशन कर उसे बाहर निकालना पड़ा।
संजय मिश्रा ने आरोप लगाया है कि लवकुश मिश्रा और उसके भतीजे ने रंजिश के चलते उसके पुत्र की पिटाई कर आंख फोड़ दी। दरोगा आकाश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला खेल के दौरान डंडा लगने से चोट का पाया गया है। फिर भी पिता की तहरीर पर लवकुश मिश्रा और नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।