फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The spirit of Hindutva and patriotism is filled among the youth

Fatehpur News: युवाओं में भरा हिंदुत्व और देशभक्ति का जज्बा

Tue, 03 Feb 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The spirit of Hindutva and patriotism is filled among the youth
फोटो-30-हिंदू सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाते प्रमुख वक्ता सत्य नारायण मौर्य। संवाद
खागा। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया। प्रमुख वक्ता बाबा सत्य नारायण मौर्य के दो घंटे के कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना का भावपूर्ण मंचन देखने को मिला।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। इसमें जनसमूह ने भी एक स्वर से सहभागिता कर देश के प्रति श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत केवल शब्द नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा होते हैं। यह समाज को एक सूत्र में बांधते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं और बच्चों से संस्कृति और संस्कार व राष्ट्रसेवा से जुड़ने की अपील की। चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें युवाओं व बच्चों ने भारत माता, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र एकता जैसे विषयों पर चित्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद समापन पर भारत माता की आरती हुई। पूरा पंडाल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर विधायक खागा कृष्णा पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, चेयरमैन खागा गीता सिंह, धाता चेयरमैन रेखा सरोज, खखरेरू चेयरमैन ज्ञानचंद्र केसरवानी, शिवशंकर, कृष्ण स्वरूप, मोहित नारायण, पुष्पमित्र, प्रवीण पांडेय आदि मौजूद रहे।

फोटो-30-हिंदू सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाते प्रमुख वक्ता सत्य नारायण मौर्य। संवाद

फोटो-30-हिंदू सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाते प्रमुख वक्ता सत्य नारायण मौर्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed