फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The son jumped into the well after quarreling with his father.

Fatehpur: पिता से झगड़कर पुत्र ने कुएं में लगाई छलांग, मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, हालत गंभीर

Sun, 18 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The son jumped into the well after quarreling with his father.
फतेहपुर जिले के जाफरगंज में नशेबाजी से मना करने पर बेटे ने पिता से विवाद करने के बाद कुएं में छलांग लगा दी। दमकल की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। थाना क्षेत्र के सहिमलपुर गांव निवासी गोलू शुक्ला शनिवार को नशे में घर पहुंचा। पिता पुत्तू शुक्ला ने गोलू को गाली गलौज करने पर डांटा। पिता पुत्र के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन


गुस्से में पुत्र ने गांव किनारे बंजारों के कुएं में दौड़कर कूद गया। यह देखकर परिजन ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। कुआं सूखा होने की वजह से उतरने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर दमकल, देवरी चौकी इंचार्ज महेश सिंह पहुंचे। रस्सी बांधकर चारपाई कुएं में डाली गई। करीब दो घंटे बाद उसे बाहर निकला जा सका। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed