{"_id":"691b668ac273a2defa060a5c","slug":"the-school-ranked-third-nationally-and-the-principal-received-an-honor-of-rs-351-lakh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-144123-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल तीसरे स्थान पर, प्रधानाचार्य को मिला 3.51 लाख का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल तीसरे स्थान पर, प्रधानाचार्य को मिला 3.51 लाख का सम्मान
विज्ञापन
फोटो-19-विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य। स्रोत-स्वयं
- फोटो : 1
फतेहपुर। भोपाल में 11 से 13 नवंबर तक आयोजित महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिपाठी को कक्षा 10 और 12 के उत्कृष्ट परिणाम, कुशल प्रबंधन और शैक्षिक गुणवत्ता के लिए तीन लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय समूह के अध्यक्ष डॉ. गिरीशचंद्र वर्मा ने उन्हें सम्मानित किया।
सोमवार को विद्यालय में शिक्षकों और छात्रों ने प्रधानाचार्य व विजेता प्रतिभागियों का स्वागत किया। महोत्सव में ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा नौ की श्रृनी सिंह और उपमा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता में कक्षा नौ के प्रांजल द्विवेदी, विश्वेष कृष्ण तिवारी और नैतिक गुप्ता की टीम उपविजेता रही। हिंदी वाद-विवाद में कक्षा 11 के सुयश पाण्डेय ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
सीनियर ग्रुप कक्षा नौ के अभिनव सिंह ने बांसुरी वादन में दूसरा स्थान पाया। सभी विजेताओं को निदेशक मंडल ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

फोटो-19-विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य। स्रोत-स्वयं- फोटो : 1