{"_id":"6955751cc0193c39d40bf768","slug":"the-road-to-the-brahmadev-temple-was-paved-for-rs-13-lakh-providing-great-relief-to-devotees-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-146574-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 13 लाख से ब्रह्मदेव मंदिर मार्ग पक्का, श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 13 लाख से ब्रह्मदेव मंदिर मार्ग पक्का, श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन
फोटो-02-मंदिर पहुंच मार्ग पर लगा खरंजा। संवाद
हसवा। ब्लाॅक के सातों जोगा के मजरा मोगरी बाग स्थित प्राचीन बाबा ब्रह्मदेव मंदिर तक पहुंचना अब आसान हो गया है। जिला पंचायत की ओर से 13 लाख रुपये से मंदिर के पहुंच मार्ग पर 400 मीटर लंबा खड़ंजा निर्माण कराया गया है।
सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र के दौरान यहां मेला भी लगता है। इसमें दूर-दराज से लोग आते हैं। पहले कच्चा रास्ता होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
मंदिर के पुजारी भोला बाबा ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह से अनुरोध के बाद मार्ग का निर्माण कराया गया। खड़ंजा बनने से सातों, औरेई, वैसापुर, पुरनिहा, केवटरा समेत आसपास के गांवों के लोगों को सुविधा मिली है।
विज्ञापन
राहुल सिंह, शशि भूषण सिंह, अजीत सिंह, उदय यादव, कुलदीप सिंह और राजीव सिंह ने कहा कि पहले मंदिर तक पहुंचने का समुचित मार्ग नहीं था लेकिन अब श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिलेगी।