फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The regional riser team defeated Maa Vaishnav Super King and made it to the finals.

Fatehpur News: रीजनल राइजर टीम ने मां वैष्णव सुपर किंग को हराकर फाइनल में स्थान बनाया

Mon, 09 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
The regional riser team defeated Maa Vaishnav Super King and made it to the finals.
अमौली (फतेहपुर)। राजकुमार रीजनल राइजर पहाड़ीपुर की टीम नराखा बाबा ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल मैच में मां वैष्णव हास्पिटल सुपर किंग सठिगवां को हराया। राहुल यादव को मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

राजकुमार रीजनल राइजर के कप्तान शिवम सिंह ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ।
मां वैष्णव हास्पिटल सुपर किंग सठिगवां के सलामी बल्लेबाज प्रकाश सिंह पहले ओवर में एक रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे ओवर में अनुराग कुमार भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राजवीर सिंह (19) एवं रीतेश सचान (10) ने पारी को कुछ संभाला। इसके बाद टीम 13.2 ओवर में 42 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

राहुल यादव ने तीन ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट लिए। सौरभ के 2.2 ओवर में सात रन देकर दो तथा राहुल विश्वकर्मा के तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी रीजनल राइजर की टीम ने छह विकेट खोकर 9.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। दिवाकर ने एक चौके व एक छक्के के साथ 11 रन और कप्तान शिवम सिंह दो चौकों के साथ 9 बन बनाए। समर सिंह और मोहम्मद ताजित दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद के प्रबंधक विवेक उत्तम ने राहुल यादव को मैन आफ द मैच के लिए ट्रॉफी दी। मुकुल तिवारी, एबी बाबू, अरवेश यादव, अंकित, गोविंद, दिलशाद, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed