{"_id":"c4686839ddaaa554b5fc557583284643","slug":"the-rally-took-the-conscious-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर वोटरों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर वोटरों को किया जागरूक
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस सोमवार को सरकारी, गैर सरकारी
विज्ञापन
प्रतिष्ठानों व शैक्षिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक
कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कई जगह रैली निकालकर वोटरों को
जागरूक किया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
गांधी मैदान में डीएम राजीव रौतेला ने अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परंपराओं और निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एडीएम आलोक सिंह, पीडी आरके गौतम, डीडीओ मिथलेश सचान, उपायुक्त मनरेगा आरपी मिश्रा, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।
स्व. जगन्नाथ पटेल मेवालाल पटेल महिला महाविद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। महाविद्यालय में पोस्टर, निबंध व स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सिधांव के प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्राचार्य डॉ. मनोज सिंह की नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली बांदा सागर मार्ग से होकर बहुआ, सिधांव, लालपुर मोड़ तक निकाली गई।
‘जन-जन को चेताना है, मतदाता को जगाना है’ जैसे स्लोगन से ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। रैली के समापन पर प्राचार्य ने कहा कि मतदाताओं के मत से ही स्वच्छ व स्वस्थ सरकार बनती है। छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता के प्रति शपथ दिलाई। मतदाता विषयक निबंध व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
संस्था के सचिव आदित्य प्रताप सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अध्यापक प्रदीप सिंह, मुकेश, शैलेंद्र गुप्ता, पूनम सिंह मौजूद रहीं। नेहरू युवा केंद्र में राष्ट्रीय मतदाता जागरूक दिवस हुआ। स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन हुआ।
जिला युवा समन्वयक हुस्नजहां ने कहा कि लोकतांत्रिक परम्परा के तहत निर्भीकता पूर्वक मतदान करना चाहिए। इस मौके पर जीशान खालिद, दिलदार, सदफ खान, योगेंद्र अगिभनहोत्री, प्रभात सिंह मौजूद रहे।
शहर के कलक्टरगंज के जेके पब्लिक स्कूल में आयोजित संगोष्ठी में प्रधानाध्यापक शालिनी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को शपथ दिलाई। इस मौके रीतु सिंह, शीला अवस्थी, फूल सिंह, रुचि, आरती, अवंतिका सिंह मौजूद रहीं।