फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The rain relieved him of the heat, the frowning faces of the farmers

Fatehpur News: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Fri, 18 Jul 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The rain relieved him of the heat, the frowning faces of the farmers
फतेहपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे जिले के लोगों को गुरुवार सुबह से हुई बारिश ने बड़ी राहत दी है। सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई बारिश रात तक रुक-रुक कर जारी रही। हल्की फुहारों के बीच जिले में करीब 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

जनपद में कई दिनों से तेज धूप व उमस से जनजीवन प्रभावित था, लेकिन गुरुवार की बारिश ने गर्मी से राहत दी और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। जिले में लगभग 1 लाख 64 हजार 238 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती होनी है, लेकिन लगातार सूखे जैसे हालात के कारण अब तक केवल 30 प्रतिशत रोपाई ही हो सकी थी। बारिश शुरू होते ही किसान खेतों की ओर रवाना हुए और धान की नर्सरी व खेतों में हल चलाने का कार्य शुरू कर दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश के संकेत हैं, इससे किसानों को और राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. केके पांडेय ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस मौसम में भीगने से बचें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और अगर खासी-बुखार जैसे लक्षण दिखें तो बिना देरी विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed