फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The procession turned up with Nauhakwani Tajiye

नौहाख्वानी के साथ निकला चुप ताजिये का जुलूस

Mon, 05 Dec 2016 12:16 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
The procession turned up with Nauhakwani Tajiye
लाला बाजार में चुप ताजिया निकालते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
 करबला में शहीदों की याद में रविवार को चुप ताजिये का जुलूस निकाला गया। इस दौरान अजादारों ने नौहाख्वानी कर सीनाजनी की। सभी अजादार काले लिबास में थे। जुलूस से पहले मजलिस की गई। इसमें कर्बला में इमाम हुसैन समेत 72 शहीदों की शान में कसीदे पढ़े गए। मौलाना ने कहा कि यजीद जैसे बदकिरदार की हुकूमत को इमाम हुसैन ने तस्लीम नहीं किया था। इसके लिए उन्होंने अपनी जान देकर नाना के दीन को बचा लिया।
विज्ञापन


 इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों पर यहीदी सेना के टूटे कहर की याद में निकलने वाला यह चुप ताजिया का जुलूस मोहल्ला कजियाना की चूड़ी वाली गली से सुबह साढ़े आठ बजे निकाला गया। कदीमी रास्तोें से जुलूस गुजरा। मुस्लिम चौक, मुस्लिम इंटर कालेज के रास्तों से होता चुप ताजिया दोपहर बाद खलील नगर स्थित करबला पहुंचा। मुस्लिम इंटर कालेज के पास अंजुमन-ए-जाफरिया व अंजुमन-ए-अब्बासिया ने नौहाख्वानी व सीनाजनी पेश किया। जाकिरे अहले बैन जनाब यावर मेंहदी ने यजीदी जुल्म की दास्ता बयां करते हुए इस्लाम को अमन और आतिशी का मजहब करार दिया। उन्होंने कहा कि बेगुनाह का खून बहाकर खुद को मुसलमान कहने वाले लोगों का इस्लाम से किसी प्रकार का वास्ता नहीं है। मौलाना फिरोज हैदर साहब कानपुरी ने भी आतंकवाद पर प्रहार किया। करबला में ढाए गए जुल्म को बयां करते हुए कहा कि हजरत हुसैन वारिसे रसूल थे, इसलिए उन्होंने अपने नाना के दीन को बचाने के नाम पर अपना भरा घर लुटा दिया।  हक और अहिंसा की ऐसी मिसाल दुनिया कभी न ला सकेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर मौलाना हैदर अब्बास प्रतापगढ़ी, मौलाना एजाज अब्बास, जुहैर करनैन मंझनपुरी, सैयद कसीम अब्बास नकवी, कलीम अब्बास, अशरफ अली, शकील मेंहदी, फय्याज अकबर, मोहम्मद अकबर, नसीर हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed