फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The power to create a municipality, waiting for objection

नगर पालिका बनाने को झोंकी ताकत, आपत्ति का इंतजार...

Tue, 15 Dec 2020 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
The power to create a municipality, waiting for objection
नगर पंचायत खागा - फोटो : FATEHPUR
खागा(फतेहपुर)। 31 दिसंबर 1926 में नगर पंचायत बना खागा कसबा अब एक नई अंगड़ाई ले रहा है। कई साल का सामाजिक, राजनीतिक संघर्ष व प्रयास अब रंग लाने को है, क्योंकि सरकार ने खागा को नगर पालिका बनाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। खागा नगर पालिका बनता है तो पड़ोस की नौ ग्राम सभाओं और उनके 18 मजरों का विलय हो जाएगा। इसके बाद खागा के साथ ही इन गांवों में विकास की एक नई झलक देखने को मिलेगी। जिससे अभी तक गांव के लोग वंचित हैं। खागा नगर पंचायत की अधिसूचना का विज्ञापन 12 दिसंबर को जारी कर दिया गया है और इस पर आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर होगी। आपत्ति होती है तो उसका निस्तारण होगा। नगर पंचायत खागा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरी ताकत के साथ इसे नगर पालिका बनाने की ओर सबका प्रयास जारी है।
विज्ञापन

इन ग्राम सभा व गांवों का होगा विलय
1- ग्राम पंचायत धर्मदासपुर-इसके मजरे वासदेवपुर, धर्मदासपुर, खेमकरनपुर टेकारी।
2-ग्राम पंचायत सरसई बुजुर्ग-इसके सरसई बुजुर्ग।
3-ग्राम पंचायत दयालपुर-इसके मजरे संग्रामपुर सानी, दयालपुर व मोहिउद्दीनपुर।
4- ग्राम पंचायत चितौली -इसके मजरे चितौली, हसनपुर अकोढ़िया व गोपालपुर।
5-ग्राम पंचायत सुजरही-इसका मजरा सुजरही।
6-ग्राम पंचायत हरदों-इसका मजरा हरदों।
7-ग्राम पंचायत तिलकापुर-इसके मजरे तिलकापुर, कुकरा।
8-ग्राम पंचायत लौकियापुर- इसके मजरे लौकियापुर, कुकरी व पांभीपुर।
9-ग्राम पंचायत सुजानीपुर-इसका मजरा सुजानीपुर।
दो गुना आबादी के नजदीक पहुंचेगा खागा
नगर पंचायत से नगर पालिका बनने पर खागा की आबादी वर्तमान से दोगुने के नजदीक पहुंचेगी। नगर पंचायत खागा के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में आबादी 35637 है। नगर पालिका बनने के बाद यह संख्या 62 हजार से अधिक हो जाएगी। हालांकि नगर पालिका बनने का जो मानक है वह एक लाख की आबादी का है।
विज्ञापन

94 साल का होने वाला है खागा
रिकार्ड के मुताबिक खागा नगर पंचायत का गठन दो बड़ी ग्राम सभाओं बहादुरपुर व शहजादपुर को मिलाकर किया गया था। खागा नगर पंचायत का गठन 31 दिसंबर 1926 में किया गया था। आने वाले 31 दिसंबर को खागा नगर पंचायत का गठन 94 साल का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में 18 वार्ड में बंटा है खागा नगर पंचायत
खागा नगर पंचायत वर्तमान स्थिति में 18 वार्ड में बंटा है। इसमें वार्ड नंबर एक न्यून गढ़ी, वार्ड नंबर दो नई बाजार मध्य, वार्ड नंबर तीन नया पुरवा, वार्ड नंबर चार नई बाजार उत्तरी, वार्ड नंबर पांच चौड़ाखेर न्यून, वार्ड नंबर छह विजय नगर, वार्ड नंबर सात चौराहा न्यून, वार्ड नंबर आठ ब्राह्मण टोला, वार्ड नंबर नौ गढ़ी अधिकांश, वार्ड नंबर 10 नई बाजार दक्षिणी, वार्ड नंबर 11 रामनगर, वार्ड नंबर 12 चौराहा अधिकांश, वार्ड नंबर 13 कटखेरवा, वार्ड नंबर 14 धूमनगंज, वार्ड नंबर 15 चौड़ाखेर अधिकांश, वार्ड नंबर 16 बाजार, वार्ड नंबर 17 दर्जिन टोला, वार्ड नंबर 18 गदाई शामिल हैं।

खागा नगर पंचायत की ओर से अधिसूचना जारी कर आपत्ति मांगी गई है। इसकी अंतिम तारीख 26 दिसंबर है। इसके बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। शासन के निर्देश पर नगर पंचायत की ओर से जरूरी तैयारियां की जा रही है।
-लालचंद्र मौर्य, अधिशासी अधिकारी खागा नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed