फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The post office has cut the torn note, consumer annoyed

डाकघर में आई कटी फटी नोट, उपभोक्ता नाराज

Sun, 27 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The post office has cut the torn note, consumer annoyed
प्रधान डाकघर में कैश लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
शनिवार को बैंकों में छुट्टी होने से उपभोक्ताओं को कैश के लिए खूब परेशान होना पड़ा। हालांकि डाकघर तो खुला रहा लेकिन यहां दस और पचास रुपये की कटी-फटी नोट होने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर में सुबह से उपभोक्ताओं की लाइन लगने लगी। खाताधारक विड्राल फार्म भरकर काउंटर में खड़े हो गए। पहले तो लोगों को दो-दो हजार रुपये की नोट से पेमेंट किया गया लेकिन जब कैश खत्म हो गया तो करेंसी से वंचित उपभोक्ताओं ने हो हल्ला किया। इस पर कर्मचारियों ने पचास रुपये की गड्डी लाकर कैश देना शुरू किया। गड्डी खोलने पर कई नोटें कटी-फटी निकली तो कुछ में कम भी रहीं।
विज्ञापन


उपभोक्ता राकेश सविता अमरजई, मोहम्मद राशिद आबूनगर ने बताया कि कैश के लिए दो दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। काउंटर में पेमेंट मिला तो दो नोट कटी-फटी हैं। किसी तरह काम चलाएंगे। पोस्ट मास्टर केपी सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक से ऐसी ही नोटें मिल रही हैं तो क्या करें। कैश का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed