फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The patient was not admitted, he remained unconscious in the gallery.

Fatehpur News: मरीज को नहीं किया भर्ती, गैलरी में बेसुध पड़ा रहा

Wed, 04 Sep 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The patient was not admitted, he remained unconscious in the gallery.
फतेहपुर। जिला अस्पताल अक्सर अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहता है। मंगलवार को एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया। यहां एक बेसुध मरीज को भर्ती नहीं किया गया। डॉक्टरों ने बाहर की दवाएं लिखकर उसे घर जाने के लिए कह दिया। तीमारदार बेसुध मरीज को गैलरी में लिटाकर बैठे रहे और भर्ती करने का इंतजार करते रहे। आखिर में वह मरीज को लेकर चले गए।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहिमापुर निवासी कुसमा देवी मंगलवार को हाइड्रोसील की समस्या से पीड़ित पति मैकू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। मरीज को पेट में तेज दर्द था। डॉक्टरों ने तीन दिन बाद शनिवार को ऑपरेशन की तारीख दे दी और बाहर की दवा लिखकर घर जाने के लिए कहा। परिजन मरीज को भर्ती कराने की आस में गैलरी में ही लिटाकर बैठ गए। कुसमा देवी ने बताया कि कई दिनों से स्थानीय अस्पतालों में दिखा रहे थे। वहां आराम न मिलने पर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां गंभीर हालत होने के बावजूद उसे भर्ती नहीं किया गया। मरीज की बहू सुशीला ने बताया कि डॉक्टर की लिखी दवा का एक पत्ता 720 रुपये का मिला है। दो पत्ते 1440 रुपये और 40 रुपये की दो अन्य दवाएं मिली हैं।
विज्ञापन



गंंभीर मामलों में इमरजेंसी में भर्ती किया जाता है। तीमारदारों को इमरजेंसी ले जाना चाहिए था या फिर मेरे पास आना चाहिए था। ग्रामीणों को जानकारी न होने पर ऐसी स्थिति बनी होगी। डॉ. पीके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed