{"_id":"68e26b444184d882c10bda18","slug":"the-pandal-resonated-with-the-spirit-of-bharat-milap-a-symbol-of-brotherhood-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1287854-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भरत मिलाप की लीला में छलके भाव, भाईचारे की मिसाल से पंडाल गूंज उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भरत मिलाप की लीला में छलके भाव, भाईचारे की मिसाल से पंडाल गूंज उठा
विज्ञापन
फोटो-36-भरत मिलाप की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
बिंदकी। पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार रात रामलीला मैदान पर भरत मिलाप का दृश्य मंचित हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावनाओं से सराबोर कर दिया। मंच पर जब भरत ने श्रीराम के चरणों में गिरकर दंडवत प्रणाम किया तो दर्शकों की आंखें नम हो गईं। भाईचारे की मिसाल से पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कलाकारों ने भरत और राम के वर्षों बाद हुए मिलन को अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। भरत की आंखों से बहते आंसू और राम की ओर से उन्हें गले लगाने का दृश्य देख दर्शक भी अपने आंसू नहीं रोक सके। नगर पालिका, बिजली विभाग, मेला प्रबंधन और झांकियों की सजावट में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष शिवम उर्फ प्रमोद सिंह के साथ अनिल गुप्ता चार्ली, अशोक गुप्ता, रामकुमार साहू, मुन्ना लाल सोनकर, शुभम सिंह परिहार, संदीप बिश्नोई और गोविंद बाबू टाटा सहित कई लोग मौजूद रहे।