{"_id":"62cb20756c5fab179c36b3dd","slug":"the-old-lady-tried-to-kill-herself-by-jumping-into-the-canal-fatehpur-news-knp7068831155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा ने नहर में कूदकर जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा ने नहर में कूदकर जान देने का किया प्रयास
विज्ञापन
बिंदकी। घरेलू कलह से आजिज वृद्धा ने रविवार को पुल से नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। वृद्धा को डूबता देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली क्षेत्र के शहजादीपुर के स्थित पुल से दोपहर में कमला देवी (62) पत्नी राम अवतार निवासी हरिजनपुर थाना चांदपुर ने नहर में छलांग लगा दी।
आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब कमला की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह बाहर निकाला।
इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वृद्धा का बेटा राजकुमार अस्पताल पहुंचा और मां का इलाज कराने के बाद घर ले गया।
..............