फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The mother said, "The murderous son-in-law has taken three lives."

Fatehpur News: मां बोली, हत्यारे दामाद ने तीन जानें ले ली

Wed, 14 Jan 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The mother said, "The murderous son-in-law has taken three lives."
हुसैनगंज। गर्भवती मां और बेटे का शव गांव आने के बाद हर आंख नम हो गई। असनी गंगा घाट में एक चिता पर दोनों शवों को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। विवाहिता की मां बोली कि पुत्री छह माह की गर्भवती थी। हत्यारे दमाद ने दो नहीं तीन जानें ली हैं। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। दो साल पूर्व भी दामाद ने पुत्री को पीटा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा निवासी रूबी (27) ने तीन जून 2021 को कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के सरदेपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव उर्फ सुरेंद्र स्वामी के साथ प्रेम विवाह किया था। रूबी का एक ढाई वर्ष का पुत्र लावंश भी था। घर में रविवार रात सब्जी न होने के विवाद पर शैलेंद्र ने पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला था। पिता मनोज व भाई दिलीप शव लेकर सोमवार देर शाम गांव पहुंचे। ग्रामीणों की घर में भीड़ लग गई। पुत्री व नाती का शव देखकर मां दुर्गा दहाड़ मारकर बिलखती रहीं। दोनों शवों का मंगलवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed