फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The miscreants ran away after attacking the martyr's father

Fatehpur News: शहीद के पिता पर हमला कर भागे बदमाश

Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away after attacking the martyr's father
अमौली (फतेहपुर)। शहीद के पिता पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर बदमाश भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को मौके से हमले में प्रयुक्त डंडे मिले हैं। रास्ते में एक बदमाश का छूटा अंगौछा भी मिला है।
विज्ञापन

थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव सठिगवां निवासी कृष्ण कुमार पांडेय (65) शहीद विजय कुमार पांडेय के पिता हैं। विजय लगभग पांच साल पहले अखनूर सेक्टर में वीरगति को प्राप्त हो गया था। उनका बड़ा बेटा अजय कुमार पांडेय कानपुर नगर निगम में कर्मचारी है। अजय ने बताया कि पिता दरवाजे पर रात को उसके तीन साल के बेटे गोपाल के साथ सो थे। गांव आई एक बरात में पटाखों और डीजे से गोपाल की नींद खुल गई। बच्चा रोने लगा। पिता ने दरवाजे खुलवाया और मां सरिता को बच्चा सौंप दिया। इस दौरान गांव से पुलिस की गाड़ी निकली। पिता को पहचानने वाले पुलिस कर्मियों ने नमस्कार भी किया।
विज्ञापन

नींद न आने पर पिता घर से दो सौ मीटर दूर भाई के स्मारक स्थल की ओर चले गए। वह प्रतिदिन भोर पहर साफ सफाई के लिए स्मारक स्थल जाते हैं। स्थल का ताला खोलते समय पीछे से चार लोगों ने डंडे और धारदार हथियार से पिता पर हमला किया। पिता ने पड़ोसी रामसागर सोनकर को मदद के लिए बुलाया। शोर सुनकर रामसागर की भाभी सपेरी और बहू पहुंची। उन्हें आता देखकर हमलावर भाग निकले। हमले की सूचना 112 नंबर पर अजय ने पुलिस को दी। बेहोशी हालत में पिता को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सीएचसी से सुबह सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे अजय कुमार ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। मौके से थानेदार के सीयूजी नंबर कई बार फोन किया। फोन पर संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद 112 डायल कर सूचना दी गई। परिवार की कोई रंजिश नहीं है। हमला किसी मकसद से पिता पर किया गया है, यह समझ नहीं आ रहा है। पिता भी हमलावरों के बारे में कुछ नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed