{"_id":"68fd1544995ba2a4e9095e30","slug":"the-minor-lover-who-came-to-meet-the-teenager-was-married-in-the-village-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-142887-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किशोरी से मिलने पहुंचे नाबालिग प्रेमी की गांव में कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किशोरी से मिलने पहुंचे नाबालिग प्रेमी की गांव में कराई शादी
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग प्रेमी, प्रेमिका से मिलने गया। यहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। काफी देर तक पंचायत चली। इसके बाद दोनों नाबालिगों की गांव के पास स्थित मंदिर में शादी करा दी गई।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
शुक्रवार दोपहर प्रेमी गांव में नाबालिग प्रेमिका से मिलने गया था। संदेह होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पूछताछ में पता चला कि किशोरी के माता-पिता नहीं हैं सिर्फ एक छोटा भाई है। ग्रामीणों ने भाई को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद काफी देर चर्चा चली। बाद में ग्रामीणों और समाजसेवकों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। शादी में गांव की महिलाओं ने किशोरी को लाल जोड़े में सजाया और मिठाई आदि की व्यवस्था की।
शनिवार देर शाम मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन वायरल वीडियो के माध्यम से जानकारी जुटाकर जांच की जाएगी।