फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The message of 'My Village, My School' will resonate in PM SHRI schools in November.

Fatehpur News: नवंबर में पीएम श्री विद्यालयों में गूंजेगा मेरा गांव-मेरा विद्यालय का संदेश

Mon, 05 Oct 2026 04:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
The message of 'My Village, My School' will resonate in PM SHRI schools in November.
फतेहपुर। शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय के सक्रिय सहयोग से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए नवंबर में पीएम श्री विद्यालयों में मेरा गांव-मेरा विद्यालय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। नाटक मंचन, कहानी वाचन, पोस्टर प्रदर्शनी और हस्ताक्षर अभियान भी होंगे। मीना मंच के बच्चे विद्यालय स्तर पर नाटक प्रस्तुत करेंगे। विद्यालय में पोस्टर गैलरी और सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। बच्चों और अभिभावकों के लिए कुर्सी दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, गणित दौड़ और गेंद पास करें जैसी खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य भी शामिल होंगे। बीएसए की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी बीईओ, जिला समन्वयक, एसआरजी और एआरपी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए प्रिंसी मौर्य ने बताया कि शिक्षकों की ओर से अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों, समुदाय और पंचायत प्रतिनिधियों को आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए संचालित समग्र शिक्षा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

ऐसे बच्चों की पहचान, विद्यालय में नामांकन और ठहराव के लिए भी सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम के फोटो प्रेरणा पोर्टल के एसएमसी मॉड्यूल पर अपलोड किए जाएंगे और राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed