{"_id":"56fec8144f1c1b2847f00105","slug":"the-market-will-close-on-april-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अप्रैल को बाजार बंद रखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अप्रैल को बाजार बंद रखेंगे
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
चौक बाजार में नारेबाजी करते सराफा कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सराफा कारोबारियों के आंदोलन में व्यापार मंडल संगठन के पदाधिकारी भी सहयोग करेंगे। कंछल और मिश्रा गुट के व्यापारियों ने चार अप्रैल को अपने प्रतिष्ठान बंद कर आंदोलन को तेज करने की घोषणा की है। वहीं सराफा कारोबारी शुक्रवार को भी प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों का आंदोलन पिछले एक महीने से चल रहा है। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी के नेतृत्व में कारोबारियों ने चौक में प्रदर्शन किया। सराफा व्यवसायियों ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर सराफा व्यवसायी अजय रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, सोनू गुप्ता, अर्पित रस्तोगी, भोला रस्तोगी, गोपाल दीक्षित, अजय सोनी, संजीव रस्तोगी, केशव, नफीस, महताब, सचिन रस्तोगी, राजा, राम सागर सोनी,धर्मेंद्र गुप्ता आदि रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
तय हुआ कि सराफा कारोबारियों की हड़ताल का समर्थन किया जाएगा। चार अप्रैल को उत्तर प्रदेश का कारोबार बंद रखकर आंदोलन को सफल बनाएंगे। जिला मंत्री मुख्तार अहमद ने कहा कि आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए व्यापारियों को तैयार रहना होगा। बैठक में अमित शिवहरे, पप्पन रस्तोगी, सुनील शुक्ला, शकील गोल्डी, प्रमोद गुप्ता, जलालउद्दीन, रवि अवस्थी, प्रदीप गर्ग, नरायन गुप्ता, मनोरमा, दिनेश साहू, बब्लू गुप्ता, रजनीश गुप्ता, प्रवीन गुप्ता मौजूद रहे।
वहीं व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने बताया कि प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था एवं व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में चार अप्रैल को व्यापारी बाजार बंद रखेंगे। महामंत्री नरिंदर सिंह रिक्की ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने बंदी के आदेश दिए हैं।
एक्साइज ड्यूटी समाप्त न करने से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी नाराज हैं। जिला संयोजक श्रीराम पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। सराफा व्यापारियों के समर्थन का दावा किया गया। बैठक में शिव विक्रम, शिवदत्त पांडेय, अनिल कुमार द्विवेदी, मनोज कुमार मौजूद रहे।