{"_id":"57c9d0654f1c1bd5352cb6c2","slug":"the-man-s-wife-took-a-job-bluffing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा दे युवक की पत्नी को ले गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा दे युवक की पत्नी को ले गया
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बदमाश नौकरी का झांसा देकर युवक की पत्नी को सदर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी तहसील से ले गया। अब युवती को लौटान के एवज में दस हजार रुपये मांग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हुसैनगंज थानाक्षेत्र के पतरिया मजरे फरसी गांव निवासी श्याम मिलन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इसी साल 25 अप्रैल को रायबरेली जिले के मदोखर थानाक्षेत्र निवासी देशराज की पुत्री सोमा देवी से हुई है। रक्षाबंधन पर्व पर सोमा देवी मायके गई थी। उसको लेने के लिए श्याम मिलन अपने चचेरे भाई रज्जन के साथ रायबरेली के लिए रवाना हुआ। रास्ते में मिले एक युवक ने उससे दोस्ती गांठी और पत्नी की नौकरी लगवा देने की बात कहकर उनके साथ हो लिया।
विज्ञापन
ये लोग शुक्र वार को उस व्यक्ति की बाइक से शहर आए। अंजान व्यक्ति उन्हें पुरानी तहसील ले गया। यहां उसने नौकरी लगवाने की बात कहकर एक वकील के बस्ते पर दंपति से कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद वह सोमा की फोटो खिंचवाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। काफी देर तक युवती नहीं लौटी, तो श्याम मिलन ने वकील से पूछताछ की।
विज्ञापन
वकील ने बताया कि जिसके साथ उसकी पत्नी गई है, उसका चालचलन ठीक नहीं है। रात करीब आठ बजे मायके पक्ष के लोगों के पास कॉल पहुंची, जिसमें युवती को लौटाने के एवज में दस हजार रुपये मांगे गए। इस पर सोमा की मां श्रीदेवी भी यहां आ गई। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।