{"_id":"576edbb34f1c1b0550b48a8e","slug":"the-magic-fireball-dggamar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी डग्गामार मैजिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी डग्गामार मैजिक
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाकरगंज में आग का गोला बनी मैजिक।
- फोटो : अमर उजाला
बाकरगंज इलाके में शनिवार दोपहर अचानक डग्गामार वाहन मैजिक में आग लग गई। मैजिक आग का गोला बन गई। हादसा देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी रही। आने-जाने वाले वाहन दूर ही रुक गए। दमकल के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
छीकन टोला निवासी सैयद रियाज मैजिक मालिक व चालक हैं। वह दोपहर को मैजिक रोड किनारे खड़ी कर घर चले गए थे। मैजिक को जलते देखकर आसपास दुकानों के शटर गिर गए। ट्रैफिक रुक गया। राहगीरों ने रास्ता बदल दिया। दमकल कर्मियाें ने बताया कि खड़ी गाड़ी में आग लगी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले से वायर सुलग रहे होंगे।