{"_id":"5701669c4f1c1b1e29c811d7","slug":"the-heat-was-intense-realized-in-april-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी हुई प्रचंड, अप्रैल में मई का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी हुई प्रचंड, अप्रैल में मई का अहसास
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
धूप में मुंह बांधकर निकलती लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल महीने में मई जैसी धूप तपने लगी है। इससे शहरियों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। वहीं बिजली पानी का संकट भी बढ़ने लगा है। दिन का पारा तेजी से बढ़ने की वजह से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन
रविवार को बहुत गर्मी रही। मनुष्य के साथ जीव जंतु भी बेहाल रहे। दोपहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। सुबह तो लोग आते जाते दिखे लेकिन दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। हालांकि शाम को फिर सड़कों पर चहल पहल बढ़ी।
विज्ञापन
इन दिनों प्रचंड गर्मी होने से लोग अपने कामकाज सुबह और शाम को निपटा रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में निकल रहे हैं। तेज धूप में हीट स्ट्रोक और उल्टी दस्त का भी खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बिजली की अंधाधुंध कटौती अधिक कष्टदायी है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा रात्रि की कटौती होने से लोग बेहाल हैं। आलम यह है कि रात मेें कटौती का कोई समय तय नहीं है। कभी रात में 11 बजे तो कभी एक या दो बजे कटौती कर दी जाती है, जिससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।