फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Health Department has stepped up surveillance in villages affected by scrub typhus.

Fatehpur News: स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रब टाइफस प्रभावित गांवों में बढ़ाई निगरानी

Thu, 24 Sep 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Health Department has stepped up surveillance in villages affected by scrub typhus.
फतेहपुर। कस्बे और ब्लॉक क्षेत्र में स्क्रब टाइफस के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुखार और अन्य लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। लोगों को सफाई रखने, झाड़ियों व गंदगी वाले स्थानों से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

जांच में असोथर के एक गांव निवासी बालक और ग्रामीण में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

टीम ने इससे पहले महादेवन टोला वार्ड में बुखार से दो लोगों की मौत के बाद रामनगर कौहन, असोथर, कौड़र और जमलामऊ में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई थी। छह गंभीर मरीजों के नमूने मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे, जिनमें चार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टीमों की निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये है स्क्रब टाइफस
जिला अस्पताल के डॉ. केके पांडेय ने बताया कि स्क्रब टाइफस ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया से होने वाला गंभीर संक्रमण है। यह संक्रमित घुन यानी लार्वा माइट्स (चिगर्स) के काटने से फैलता है। संक्रमण होने पर तेज बुखार और ठंड लगना, सिरदर्द व मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। काटने वाली जगह पर काले रंग की पपड़ी या घाव बनना इसकी खास पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed