फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The good news: Three blood bank center open

खुशखबरी: खुलेंगे तीन ब्लड बैंक सेंटर

Sat, 20 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 20 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
The good news: Three blood bank center open

जिले में तीन ब्लड बैंक सेंटर खुलने जा रहे हैं। इनके

विज्ञापन
संचालन को तीन सीएचसी का चयन किया जा चुका है। पिछले दिनों स्टाफ की नियुक्त प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। लिहाजा ऐसी उम्मीद है कि यह सेंटर इसी माह काम करना शुरू कर देंगे। जिससे खून के अभाव में जोखिम में फंसी जान को बाहर निकालने में मदद मिलेगी।

अभी तक जनपद में सरकारी स्तर का इकलौता ब्लड बैंक जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में संचालित हो रहा है। ऐसे में इस सरकारी सुविधा का लाभ ज्यादातर जरूरतमंदों को समय रहते नहीं मिल पा रहा है।

ऐसे में या तो जरूरतमंदों के तीमारदारों को सदर अस्पताल का रुख करना होता है या इसके लिए कानपुर व इलाहाबाद जाना पड़ता है। यह प्रक्रिया इतनी लंबी होती है कि कभी कभार जरूरतमंद की जान पर बन आती है।

खून न मिलने से जोखिम में फंसने वाली जान को बचाने के लिए सरकार ने सीएचसी स्तर पर ब्लड बैंक सेंटर खोलने को फैसला लिया है। इसके तहत बिंदकी, खागा व हुसैनगंज सीएचसी में ब्लड बैंक सेंटर की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

इन सीएचसी में चौबीस घंटे कम से कम तीन से चार यूनिट ब्लड की उपलब्धता रहेगी। ताकि जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद को खून आसानी से मिल सके।

इस बाबत सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय का कहना है कि बीते पखवारे इन सेंटरों के संचालन के लिए लैब टेक्नीशियन व लैब अटेंडेंट के पदों के लिए इंटरव्यू लिया जा चुका है। सीएचसी के चिकित्साधिकारी की देखरेख में यह सेंटर चलाए जाएंगे। प्रयास है कि इन्हें इसी माह चालू कर दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed