{"_id":"69a093c4fe21168e9003a794","slug":"the-fourth-youth-injured-in-the-bike-collision-also-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150041-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में घायल चौथे युवक ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में घायल चौथे युवक ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
फाइल फोटो-18-मोतीलाल पासवान। स्रोत परिजन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठे के पास बुधवार रात बाइकों की भिड़ंत में घायल चौथे युवक की भी मौत हो गई। इससे पहले हादसे में तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे से चारों परिवारों में चीत्कारें गूंजती रहीं और मातम छाया रहा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचा। वहीं शादी वाले परिवार में दो रिश्तेदारों की मौत से खुशियां गम में बदल गईं।
हादसे में हुसैनगंज थाने के मवई निवासी अरविंद की मौत हुई थी उसका चाचा रामू घायल हुआ। दूसरी बाइक पर सवार तौरा निवासी दुर्गेश और भैरवां कलां के कमलेश की भी मौत हो गई थी। मोतीलाल उस बाइक पर सवार था और गंभीर रूप से घायल हो गया था।
परिजन ने बताया कि मोतीलाल पासवान (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने बहनोई नरेश पासवान के पुत्र कंधई की बरात में जाने के लिए घर से निकले थे। बहनोई को बाइक से उनका बेटा धर्मेंद्र छोड़कर घर लौट आया था। मोतीलाल मजदूरी करते थे और उनके परिवार में पत्नी आशा, पुत्र राजेंद्र, घनश्याम, धर्मेंद्र और पुत्री सविता देवी हैं।
विज्ञापन
हादसे के शिकार कमलेश कुमार मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी मैकी देवी और आठ संतानें हैं। रिश्तेदारों की मौत से बरात का माहौल गमगीन हो गया और बरात की विदाई सादे ढंग से कराई गई। मोतीलाल, कमलेश और दुर्गेश पासवान (23) शाहपुर के रसूलपुर गांव बरात में जाने के लिए निकले थे।
दुर्गेश की तय हो चुकी थी शादी
दुर्गेश मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी चार माह पहले क्षेत्र के ही गड़रियनपुरवा में रिश्ता तय हो गया था। दोनों पक्षों के बीच सगाई की रस्म हो गई थी। एक माह पहले दुर्गेश मुंबई से कमाकर घर लौटा था। परिजन ने बताया कि बेटे की शादी की तैयारी शुरू हो गई थी। बेटे की मौत के बाद परिजन में मातम छा गया।