{"_id":"69502e345d5ebed4c70b45d9","slug":"the-father-of-the-girl-who-has-been-missing-for-seven-days-expressed-suspicion-on-the-youth-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146374-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सात दिन से लापता बच्ची के पिता ने युवक पर जताया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सात दिन से लापता बच्ची के पिता ने युवक पर जताया शक
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के असहट गांव के मजरे पिपरहा डेरा से 20 दिसंबर से लापता शोभन निषाद की पांच वर्षीय पुत्री बिट्टी देवी का सुराग नहीं लगा है। पिता ने गांव के ही एक युवक पर पुत्री के अपहरण का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित पिता ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेलते समय शाम को लापता हो गई थी। पुलिस ने ड्रोन और टीम के साथ तलाश की लेकिन पता नहीं चला। करीब सात दिन बीतने के बाद शनिवार को पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक से बच्ची दुकान से कुछ खरीदने की जिद कर रही थी। ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि बेटी को युवक के साथ देखा गया है।
गांव का युवक 20 दिसंबर से अपने घर नहीं पहुंचा है। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।