फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The fate of 229 candidates is decided in the ballot boxes

Fatehpur News: 229 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद

Fri, 05 May 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 05 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The fate of 229 candidates is decided in the ballot boxes
फतेहपुर। निकाय चुनाव के 1229 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को मतपेटियों में बंद हो गया। इनमें अध्यक्ष पद के 132 और सभासद पद के 1097 प्रत्याशी हैं। 13 मई को मतगणना के दिन इन प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के कुल 1229 प्रत्याशियों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। इनमें 132 अध्यक्ष और 1097 सभासद पद प्रत्याशी हैं। सदर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के 11, बिंदकी में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत कारीकान धाता में 18, किशनपुर नगर पंचायत में 14 प्रत्याशी, खखरेरू में 17 और असोथर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 27 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत खागा में अध्यक्ष पद के आठ और हथगाम नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत बहुआ में 13 और नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में अध्यक्ष पद के 11 दावेदारों ने भाग्य आजमाया।
विज्ञापन

इसी तरह सभासद पद के लिए फतेहपुर नगर पालिका से 210, बिंदकी से 137, नगर पंचायत कारीकान धाता से 98, किशनपुर से 33, खखरेरू से 109, असोथर नगर पंचायत से 119 सभासद पद के प्रत्याशी हैं। नगर पंचायत खागा से 182, हथगाम से 74, बहुआ से 47 और धाता नगर पंचायत से विभिन्न वार्डों से 93 प्रत्याशी हैं। इसी तरह से अध्यक्ष और सभासद मिलाकर कुल 1229 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता ने सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतपत्र में मुहर लगाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed