फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The evaluation of teachers to boycott today salary sacks Ktegi

आज से मूल्यांकन का बहिष्कार करने वाले शिक्षकों की कटेगी पगार

Fri, 03 Apr 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 03 Apr 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
The evaluation of teachers to boycott today salary sacks Ktegi

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन बहिष्कार करने वाले शिक्षकों के खिलाफ शुक्रवार से कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


मूल्यांकन नियंत्रक डीआईओएस मोहम्मद रफीक ने शुक्रवार को मूल्यांकन बहिष्कार करने वाले शिक्षकों का वेतन काटने का निर्देश जारी कर दिया है।  उधर, चौथे दिन तीनों केंद्रों में 8174 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

मूल्यांकन प्रक्रिया के चौथे दिन मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर काले, एएस इंटर कालेज में सुबह से दोपहर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


बहिष्कार समर्थक शिक्षक मूल्यांकन केंद्रों के बाहर नारेबाजी करते रहे। राजकीय इंटर कालेज में कोठार से उत्तर पुस्तिकाएं जारी करने पर आंदोलनकारी शिक्षक छीना झपटी पर उतारू हो गये। स्थिति खराब होती देखकर उप नियंत्रक उदय प्रभात को पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर मामला शांत हो पाया। इस केंद्र में शाम 5 बजे तक इंटरमीडिएट की 2035 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में दोपहर से शुरू हुई मूल्यांकन प्रक्रिया में 3245 हाईस्कूल की कापियां जांची गई, जबकि एएस  इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र में हाईस्कूल की ही 2894 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य नियंत्रक डीआईओएस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उनका कहना है कि शुक्रवार से जो भी शिक्षक मूल्यांकन नहीं करेंगे, उनका वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
बहिष्कार से प्रधानाचार्य परिषद बाहर
फतेहपुर। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभूदत्त दीक्षित ने कहा कि उनका संगठन बहिष्कार में शामिल नहीं है। ऐसी हालत में सभी प्रधानाचार्य मूल्यांकन कार्य में पूरी तरह से सहयोग करें। संगठन के निर्णय के खिलाफ मूल्यांकन बहिष्कार करने वाले प्रधानाचार्य के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई होती है, तो उसकी लड़ाई संगठन नहीं लड़ेगा।


इंसेट
बहिष्कार खत्म, करें मूल्यांकन-कमल सिंह
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष कमल सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश संगठन ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार की घोषणा की थी। यह अवधि 30, 31 मार्च और पहली अप्रैल तक रही है। अब सभी शिक्षक मूल्यांकन कार्य में शामिल हों। ऐसा न करने पर संबंधित शिक्षक को संगठन विरोधी मान लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed