फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The driver used to get one lakh rupees in an opium delivery

अफीम की एक डिलीवरी में चालक को मिलते थे एक लाख रुपये

Thu, 30 Apr 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
The driver used to get one lakh rupees in an opium delivery
फतेहपुरः अफीम ले जाने वाला चालक भूपेंद्र सिंह। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अफीम की एक डिलीवरी पहुंचाने में चालक को एक लाख रुपये मिलते रहे हैं। लखनऊ नारकोटिक्स टीम को अफीम लदा ट्रक आने की सूचना पहले लग गई थी। टीम ने बुधवार को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में आरोपी को पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया। थरियांव थाने में टीम ने बरामदगी दिखाई है। मामले की विवेचना नारकोटिक्स सेल लखनऊ की टीम करेगी। ड्राइवर ने बताया कि छह महीने में पांच बार अफीम की डिलीवरी कर चुका है।
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इंस्पेक्टर पंकज दुबे ने टीम के साथ मंगलवार को थरियांव थाने के हसवा के पास डीसीएम पकड़ा था। डीसीएम से साठ किलो अफीम बरामद हुई थी। उसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई। पुलिस ने डीसीएम चालक भूपेंद्र सिंह (47) पुत्र अजीत सिंह (निवासी थनेसुर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि माल झारखंड चंपारन के बड़ही से लादकर पंजाब जा रहा था।
विज्ञापन

यह माल झारखंड के पिंटू डॉगी का था। चालक से टीम ने लंबी पूछताछ की है। चालक करीब डेढ़ हजार किलोमीटर की दूरी हर डिलीवरी में तय करता है। लॉकडाउन में चालक करीब छह सौ किलोमीटर हाईवे की दूरी तय कर चुका था। इतनी दूरी में कहीं भी उसकी चेकिंग नहीं हुई। चालक ने कबूला कि पिछले छह माह में पांचवीं बार माल लेकर जा रहा था। उसने इसी कमाई से डीसीएम खरीदी थी। उसे एक बार डिलीवरी पहुंचाने में एक लाख रुपये मिलते हैं। इंस्पेक्टर पंकज दुबे ने बताया कि पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उन लोगों तक जल्द ही टीम पहुंचेगी।

जिला अस्पताल में चेकअप के लिए लाइन में खड़े प्रवासी कामगार

जिला अस्पताल में चेकअप के लिए लाइन में खड़े प्रवासी कामगार- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed