फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The driver created a jam by parking a trailer on the middle road

Fatehpur News: बीच रोड पर ट्रेलर खड़ाकर चालक ने जाम लगाया

Thu, 13 Feb 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The driver created a jam by parking a trailer on the middle road
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के डेडासाही तिराहा पर चालक ने गुरुवार दोपहर मौरंग लदा ट्राॅला बीच रोड पर खड़ा कर दिया। चालक के ट्राला खड़ा करने से जाम लग गया। ग्रामीण हंगामा करने लगे। चालक ने पुलिसकर्मियों पर वसूली के लिए पीछा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चालक को पकड़ा है। करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

चित्रकूट के राजापुर थाने में ओवरलोडिंग में ट्राॅला सीज हुआ था। ट्राला गुरुवार को रिलीज होने के बाद चालक लेकर जा रहा था। चालक का आरोप है कि धाता बाईपास के पास सिपाही ने ट्रेलर रोकवाया। आरोप है कि रुपये की मांग पर चालक ने अनसुना कर ट्रेलर को आगे बढ़ा दिया। सिपाही ने ट्रेलर का पीछा किया। डंडासाही के पास ओवरटेक कर ट्रेलर रोकवाने पर चालक ने तिराहे के पास बीच रोड में तिरछा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जाम से लोग परेशान होने लगे। पुलिस पर भी लोग आरोप लगाने लगे। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि रुपये लेनदेन का आरोप गलत है। चालक बाईपास के पास से तेज गति से लहराते निकला। इसी वजह से सिपाही ने ट्राॅला रोकवाने का प्रयास किया। जिससे कोई अनहोनी नहीं हो। चालक को पकड़ा गया है। मालिक के आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed