फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The doctor kept giving assurances that he would arrive for hours, and the patient died.

Fatehpur News: घंटो देते रहे डॉक्टर आने का भरोसा, मरीज की हो गई मौत

Wed, 10 Dec 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The doctor kept giving assurances that he would arrive for hours, and the patient died.
खागा। नगर के मंथन अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत सोमवार को मौत हो गई। दिवंगत मरीज के भतीजे का आरोप है कि अस्पताल संचालक, विशेषज्ञ डॉक्टर के आने का भरोसा घंटों तक देते रहे और अंत में जब मरीज की हालत खराब हुई, तो उसे रेफर कर दिया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। खबर प्रसारित होने पर सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मंगलवार को अस्पताल में मरीजों का इलाज होता मिला।
विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर गांव निवासी रज्जन मिश्रा (60) को उनके परिवार के लोग सोमवार को दिल संबंधी तकलीफ होने पर खागा में जीटी रोड स्थित मंथन अस्पताल लेकर पहुंचे। भतीजे राहुल मिश्रा का कहना है कि वह मरीज को लेकर सुबह पहुंचे और यहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज शुरू किया लेकिन मरीज को राहत नहीं मिली। करीब पांच घंटे तक वह मरीज को बेहतर व्यवस्था न होने पर रेफर करने के लिए कहते रहे लेकिन अस्पताल संचालक ने विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाने का आश्वासन दिया। उन्हें सुबह पांच बजे से करीब 11 बजे तक रोके रखा गया और इलाज जारी रखा गया। सुबह करीब 11 बजे हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया लेकिन तब तक मरीज की जान जा चुकी थी। परिजन शव लेकर बिलखते हुए घर लौट गए। इसकी खबर मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। शिकायत पर सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सरल सोनी टीम और पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचो और जांच की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कमियां पाई गईं, जिस पर संचालक को नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं देने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। डॉक्टर सरल सोनी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत होने की शिकायत पर यह निरीक्षण किया गया है। अस्पताल के ओटी, आईसीयू, बेसमेंट में मरीज भर्ती करने जैसे कई बिंदुओं पर कमियां पाई गई हैं। संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed