फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The district lagged behind in house count, reaching 62nd place in the state.

Fatehpur News: मकान गणना में पिछड़ा जिला, प्रदेश में 62वें स्थान पर पहुंचा

Sun, 07 Jun 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The district lagged behind in house count, reaching 62nd place in the state.
फोटो-06- मकान गणना करतीं कार्मिक। संवाद
हसवा। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान गणना एवं भवन सूचीकरण कार्य में जिले की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। प्रदेश स्तर पर जारी प्रगति रिपोर्ट में फतेहपुर 62वें स्थान पर पहुंच गया है। रैंकिंग में गिरावट का मुख्य कारण फतेहपुर और बिंदकी नगर पालिका क्षेत्रों में गणना कार्य की धीमी प्रगति बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर मकानों, भवनों और परिवारों से संबंधित सूचनाएं एकत्र कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य की गति बेहतर है। शहरी क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले प्रगति कम दर्ज की गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रगति समीक्षा के दौरान नगर पालिका फतेहपुर के तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी ने सुस्ती पर सख्ती दिखाई। तहसीलदार अमरेश सिंह ने करीब 50 प्रगणकों को नोटिस जारी किया है। सेक्टर अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रगणकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले की प्रदेश में 62वीं रैंक है। फतेहपुर और बिंदकी नगर पालिका क्षेत्रों में कार्य की प्रगति धीमी है। विशेष अभियान चलाकर गणना कार्य में तेजी लाई जाएगी। सभी चार्ज अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
- विनय पांडेय, एडीएम

फोटो-06- मकान गणना करतीं कार्मिक। संवाद

फोटो-06- मकान गणना करतीं कार्मिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed