फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The development of the district will show the way of change

फतेहपुरः जनपद का विकास दिखाएगा बदलाव का रास्ता

Tue, 18 Oct 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The development of the district will show the way of change
आईटीआई में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते राजदूत। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। विदेश स्थित दूतावासों में तैनात आठ भारतीय राजदूतों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिले में विकास की गति देखी। प्रतिनिधिमंडल ने पिछड़े जिलों में शुमार फतेहपुर की पहचान बदलने के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल निरीक्षण की रिपोर्ट को केंद्र सरकार को सौंपेगा। यहां से मिलीं जानकारियों को पिछड़े क्षेत्रों को आगे बढ़ाने के लिए अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक (पोलैंड), सुधाकर दलेला (भूटान), मनीष चौहान (पुर्तगाल), राजकुमार श्रीवास्तव (क्रोएशिया), पीयूष श्रीवास्तव (बहरीन), डॉ. राजेश रंजन (बोत्सवाना), डॉ. पंकज शर्मा (मैक्सिको) और नागेश सिंह (थाईलैंड) ने एक जनपद एक उत्पाद की समीक्षा की। डीएम ने प्रोजेक्टर के जरिए जनपद की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया। आकांक्षी योजना में चयनित जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, वित्तीय समावेशन, बुनियादी ढांचा आदि पर किए गए कार्यों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने बताया कि एक जिला, एक उत्पाद की तर्ज पर अब हर ब्लाक में एक ब्लाक, एक उत्पाद को आगे बढ़ाया जाएगा। डीएम ने कस्तूरबा गांधी स्मार्ट क्लास, प्रेक्षागृह, ई-लाइब्रेरी, मनरेगा से अमृत सरोवर, तालाब, सोक पिट, चिल्ड्रेन पार्क में पाथ वे निर्माण की जानकारी दी। जन सहयोग से ससुर खदेरी नदी के जीर्णोद्धार और कोरोना काल के दौरान छह ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सिको के राजदूत डा. पंकज शर्मा ने खुशी जताई कि पहले प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के दौरान बच्चे टाट-पट्टी पर बैठते थे। आज स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था है। एक जनपद एक उत्पाद के तहत आयरन फैब्रिकेशन में जनपद को चुना गया है। फिर उन्होंने 13 ब्लॉकों से चुने गए उत्पादों संबंधी बुकलेट का विमोचन किया। इसके बाद राजदूतों को जनपद के उत्पादों में से मलवा का पेड़ा, काला नमक चावल, अचार भेंट किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
आईटीआई परिसर में पहुंचकर देखे स्टाल
राजदूतों के प्रतिनिधिमंडल ने आईटीआई परिसर में उद्योग विभाग की ओर से वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी में जनपद के मशहूर उत्पादों को देखा। इन्हें बेचने के लिए अपनाए जा रहे तरीकों की भी जानकारी ली। इसके बाद तेलियानी ब्लॉक के हसनापुर सानी गांव पहुंचकर बनाए गए अमृत सरोवर, महात्मा गांधी चिल्ड्रेन पार्क को देखा। अमृत सरोवर में नौका विहार किया और सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि यह सरोवर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शेरा सिंह के नाम पर बनाया गया है। पाथवे के साथ इसके चारों ओर पौधे लगाए गए हैं।
विद्यालयों का किया निरीक्षण
राजदूतों का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों के साथ भिटौरा ब्लॉक के सैदानपुर कंपोजिट विद्यालय पहुंचा। यहां छात्र-छात्राओं ने पुष्प गुच्छ देकर व रोली-टीका लगाकर सभी का स्वागत किया। राजदूतों ने विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में स्थापित पठन-पाठन कक्ष, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, क्रियाकलाप कक्ष, रूफ टॉप वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को देखा और बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी में अपना परिचय दिया। इसके साथ ही वंदे मातरम् गाकर सुनाया। बच्चों ने विद्यालय में सजावट भी की थी तो वहां पर राजदूतों ने सेल्फी भी ली। यूनीसेफ की ओर से तैयार किए गए मीना मंच, विज्ञान कार्नर की विस्तार से शिक्षिका ने जानकारी दी।

इंडिया शाइनिंग का काम करेगी राजदूतों की रिपोर्ट
फतेहपुर। राजदूतों की रिपोर्ट इंडिया शाइनिंग का काम करेगी। जिलाधिकारी श्रुति ने बताया राजदूतों ने पिछड़े हुए जनपद का जो भी विकास कार्य देखा, उसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार के साथ-साथ उन देशों की सरकारों को भी देंगे। जहां के दूतावास में वह तैनात हैं। रिपोर्ट यह बताएगी कि पिछड़े हुए जनपदों को आगे लाने के लिए किस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed