{"_id":"6176fd71546f2d26350c363c","slug":"the-details-of-the-assets-of-15-officers-are-being-collected-fatehpur-news-knp6603810129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के रहने वाले 15 अफसरों की संपत्ति का जुटाया ज रहा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के रहने वाले 15 अफसरों की संपत्ति का जुटाया ज रहा ब्योरा
विज्ञापन
फतेहपुर। शासन ने जिले के रहने वाले 15 अफसरों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाने के निर्देश दिए हैं। इस काम में एक संस्था ने काम शुरू कर दिया है। शासन ने संस्था को अधिकारियों के मूल निवास स्थान की पत्रावलियां उपलब्ध कराई हैं।
पत्रावली में संबंधित अधिकारी का नाम, पढ़ने वाले स्कूल का नाम, पढ़ाई का वर्ष, विभाग और पद के साथ नियुक्ति स्थान का ब्योरा भी अंकित है। जांच के दायरे में दो साइंटिफिक अधिकारी, दो आईएएस अधिकारी, चार आईपीएस, दो वैज्ञानिक, एक-एक डॉक्टर और रेलवे का अधिकारी है। इनमें कई अधिकारियों ने मुंबई, अल्मोड़ा, भोपाल, दिल्ली में भी आवास बना रखा है।
जांच करने वाली संस्था ने सभी अधिकारियों के नियुक्ति स्थल के साथ मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया है। संस्था इनके पास पड़ोस के रहने वालों से संपत्तियों का आंकड़ा जुटा रही है। जांच के दायरे में आए अधिकारियों से बाद में पूछताछ भी की जाएगी, लेकिन फिलहाल संपत्तियों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।