फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The dengue menace in the cold, two fears, Kanpur Refer

ठंड में भी डेंगू का कहर, दो में आशंका, कानपुर रेफर

Fri, 09 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The dengue menace in the cold, two fears, Kanpur Refer
मलवां ब्लाक के रानीपुर गांव में निरीक्षण करते सीएमओ डा.विनय कुमार पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
मलवां विकास खंड के रानीपुर गांव में ठंड के मौसम में डेंगू का कहर दिख रहा है। दो मरीजों में डेंगू की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को सीएमओ ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन



छह दिसंबर को अमर उजाला ने रानीपुर गांव में डेंगू से दो लोगों की मौत की खबर छापी थी। इसके बाद से बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार प्रकाशित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बिंदकी तहसील दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की थी। गुरुवार को सीएमओ टीम के साथ पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आशा बहू आशा सिंह ने गांव में फैली बुखार की बीमारी के बारे में गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र को बताया था जिस पर टीम आई और खानापूरी करके चली गई। यहां बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। गांव में पुतानी (22) पुत्र राजाराम और सलोनी (12) पुत्री विजय शंकर कई दिनों से बुखार की चपेट में हैं। इनकी प्लेटलेट्स भी कम हो रही है।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने डेंगू की आशंका होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया है। सीएमओ विनय कुमार पांडेय  ने फागिंग कराने और डीडीटी का छिड़काव के निर्देश दिए। इस मौके पर 34 स्लाइडें बनाई गई और 37 मरीजों को दवा दी गई। टीम में डा आफाक, डा. कमर जहां, शांती स्वरूप, प्रमोद कुमार, पीएचसी गोपालगंज से डा.जयंत, राजेंद्र, बाबूराम शुक्ल, विपिन रहे। ग्रामीणों ने नवीन स्वास्थ्य केंद्र औंग में डाक्टर न आने की शिकायत की। कहा कि फार्मेसिस्ट दवा न होने की बात कहकर मरीजों को टरका देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed