फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The death of the young man, who suffered dengue

डेंगू की चपेट में आए युवक की मौत

Thu, 29 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
भिटौरा पीएचसी के भैरमपुर गांव के राम नरेश के बेटे सुरेश यादव(32) को सात दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार खत्म न होने पर तीन दिन पहले सुरेश की पैथोलॉजी जांच कराई गई थी। जिसमें सुरेश के डेंगू ग्रसित होने का खुलासा हुआ था। परिजनों के लाख प्रयास के बावजूद गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


डेंगू से मौत की खबर पाकर पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजेंद्र सिंह पटेल शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में डेंगू को लेकर दहशत फैल गई है। इधर, बरई खुर्द गांव के चंद्र प्रकाश के युवा बेटे पिंटू को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। उसे 13 सितंबर को बुखार आया था।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद पिंटू बीमारी से उबरने के बाद 20 सितंबर को फिर बुखार से तपने लगा। जिसके बाद परिजनों ने उसका शहर में इलाज कराना शुरू किया। बुधवार को तेज बुखार आने के बाद परिजनोें ने शहर के एक पैथोलॉजी में जांच कराई तो युवक के डेंगू पाजिटिव होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंटू के डेंगू ग्रसित होने का खुलासा होने के बाद न केवल भयभीत हो गए हैं बल्कि पड़ोसी भी सहम गए हैं। सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय का कहना है कि जिस पैथोलॉजी ने डेंगू की पुष्टि की है उसकी तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है, जबकि ऐसी रिपोर्ट नियमित दिया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।


इस मामले में पैथोलॉजी से जवाब तलब किया जाएगा। पोलियो अभियान में स्वास्थ्य टीमों के व्यस्त होने की वजह से  प्रभावित गांवों में टीमों को भेजने में दिक्कतें पैदा हो रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed