{"_id":"5fc7cce68ebc3e9bce615546","slug":"the-dead-body-of-a-youth-who-went-to-a-wedding-ceremony-was-found-in-a-pond-fatehpur-news-knp597621289","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में गए चालक का शव तालाब से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में गए चालक का शव तालाब से मिला
विज्ञापन
घर से शादी समारोह में जाने को निकले युवक का बुधवार सुबह तालाब से शव बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि दलदल में फंसने की वजह से युवक की मौत हुई है। परिवार में इकलौते बेटे की मौत से कोहराम मच गया।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के चंदा गली मोहल्ला निवासी रामबालक मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा (20) कार चालक था। वह मंगलवार रात शादी समारोह में शामिल होने गया था।
उसके बाद रात को घर नहीं लौटा। उसकी परिजनों ने सुबह खोजबीन चालू की तभी ग्रामीणों ने परिवार को अंबेडकर नगर तालाब में शव पड़ा होने की खबर दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसके कमर तक का हिस्सा दलदल में फंसा था। औंधेमुह कीचड़ में गिरा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि रात को शौच क्रिया के लिए तालाब में युवक उतरा होगा। तभी दलदल में फंस गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आशीष चार बहनों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक संजय संधू ने बताया की युवक की मौत डूबने से प्रतीत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी स्थित साफ होगी।