{"_id":"68f3ea3c28496a46c90e8bb5","slug":"the-crowd-of-devotees-was-less-on-the-first-day-of-chitrakoot-fair-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-142625-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चित्रकूट मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चित्रकूट मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही कम
विज्ञापन
फोटो-37-सवारियों के इंतजार में खड़ी चित्रकूट मेला की बसें। संवाद
फतेहपुर। दीपावली पर शुरू हुए चित्रकूट मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं की अपेक्षाकृत कम भीड़ के चलते रोडवेज की अतिरिक्त बसों को डिपो पर घंटों इंतजार करना पड़ा। 18 अक्तूबर से मेले के लिए 35 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन पहले दिन सिर्फ 10 बसें ही चित्रकूट रवाना हो सकीं।
रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि जिले से रोजाना 143 बसों का संचालन हो रहा है। विशेष रूप से चित्रकूट रूट के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी किरण कुमारी ने बताया कि पिछले वर्ष पहले दिन लगभग 3,000 श्रद्धालु चित्रकूट गए थे, जबकि इस बार यह संख्या घटकर करीब 1,000 ही रही।
कम भीड़ के कारण एक-एक बस को भरने में एक से डेढ़ घंटे तक लग रहे हैं। इससे संचालन पर असर पड़ा है। हालांकि अफसरों को उम्मीद है कि रविवार और आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं की व्यापक तैयारियां की गई हैं, लेकिन धीमी भीड़ के कारण वे फिलहाल पूरी तरह इस्तेमाल में नहीं आ सकीं।