फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The country's Congress Bntadhar- Pachau

कांग्रेस ने किया देश का बंटाधार- पचौरी

Sun, 31 Jul 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 31 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The country's Congress Bntadhar- Pachau
भाजपा के पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर में शामिल भाजपा नेता सत्यदेव पचौरी एवं अन्य। - फोटो : अमर उजाला
युगराज सिंह डिग्री कॉलेज में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन संघ, भाजपा और उसके अनुसांगिक संगठन के बारे में जानकारी देते हुए कार्य करने का तरीका समझाया गया। नया जमाना, सोशल मीडिया होने का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिये बूथ तक अपनी पहुंच बनाने और भाजपा प्रचार के प्रबंधन का तरीका सिखाया गया। दो दिवसीय इस शिविर में प्रदेश स्तर के कई नेता व कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन



भाजपा के पंडित दीन दयाल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विधायक एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव पचौरी एवं जिले के प्रभारी सुशील शाक्य ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। प्रथम सत्र में भाजपा के इतिहास एवं विकास पर चर्चा की गई।
विज्ञापन



कानपुर से विधायक सत्यदेव पचौरी ने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक सामूहिक निर्णय के आधार पर भाजपा ने अपनी वैचारिक पृष्ठ भूमि तैयार की। कांग्रेस ने देश का बंटाधार किया, जब कांग्रेस सरकार में कश्मीर का समझौता किया गया तो भाजपा ने विरोध किया। प्रभारी सुशील शाक्य ने कहा कि भाजपा के समय में देश विश्व पटल पर अपना कीर्तिमान स्थापित करता है। चाहे वह अटल बिहारी बाजपेई के कार्यकाल में सरकार रही हो या फिर अब नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में। देश की जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



द्वितीय सत्र में सैद्धांतिक अधिष्ठान पर चर्चा हुई। इसके बाद तीसरे सत्र में सोशल मीडिया और प्रबंधन पर चर्चा की गई। मोहित पांडेय ने फेसबुक और व्हाटसअप पर सामाजिक राजनैतिक गतिविधियों पर जानकारी दी गई। चौथे सत्र में मधुसूदन दीक्षित ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विश्व पटल पर भूमिका पर चर्चा की।



जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्त, अवधेश मिश्रा, ओम मिश्रा, राजकुमार साहू, मनोज शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, विधायक कृष्णा पासवान, अभय प्रताप सिंह, मुखलाल पाल, करन सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल, देवाशीष पटेल, नीलिमा सिंह चौहान, कुलदीप भदौरिया, राम प्रताप गौतम, शैलेंद्र रघुवंश्ी, राम प्रकाश गुप्त, ऊषा सिंह गौतम, रेखा मिश्रा, सुधा मौर्या, अपर्णा गौतम, शिव प्रताप सिंह, बलराम चौहान, पंकज त्रिपाठी, पंकज त्रिवेदी, अखिलेश द्विवेदी, जयंती वर्मा, संतोष गुप्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री दुर्गाशंकर गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed