फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Council took note of the judicial member revenue

राजस्व परिषद के न्यायिक सदस्य ने लिया जायजा

Thu, 29 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 29 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
The Council took note of the judicial member revenue
राजस्व परिषद के न्यायिक सदस्य राजीव अग्रवाल ने तहसील क्षेत्र के चार
विज्ञापन
स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी में डाक्टरों की कमी पूरा करने और एक्सरे मशीन को चालू कराने के निर्देश दिए।

सड़क और स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य में हो रहे विलंब पर नाराजगी जताई। समग्र गांव सिकरोहड़ी में पेयजल समस्या का समाधान कराने के निर्देश अफसरों को दिए।

अफसरों को मंगलवार की देर शाम जानकारी मिली कि न्यायिक सदस्य, राजस्व परिषद राजीव अग्रवाल बुधवार को निरीक्षण करेंगे। इस पर सीएमओ विनय पांडेय ने रात में ही आकर सीएचसी में दवाओं की कमी को पूरा कराया और डाक्टरों ने रिकार्ड को दुरुस्त कर सफाई व्यवस्था राताें रात कराकर सीएचसी को चमाचम कर दिया।

बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे राजीव अग्रवाल सीएचसी बिंदकी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक ठाक पाई। पांच महिलाएं अस्पताल में भर्ती मिलीं। उन्हाेंने सीएमओ को निर्देश दिए कि अलग से ट्रांसफार्मर लगवा कर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन चालू कराएं और यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ, रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति कराएं।

इसके बाद निर्माणाधीन बिंदकी-गुनीर मार्ग, चक्की गांव पीएचसी क ा निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। समग्र लोहिया गांव सिकरोहड़ी पहुंचे राजीव अग्रवाल ने शौचालय, सड़क और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीणों ने पेयजल संकट की समस्या से अवगत कराया।
उन्होंने समाधान कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिले के लगभग सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे तहसील मुख्यालय में सीएचसी का निरीक्षण करने आए राजस्व परिषद के न्यायिक सदस्य राजीव अग्रवाल भी जाम में फंस गए।

तहसील रोड पर सड़क तक फैले अतिक्रमण के कारण जाम में उनका वाहन फंस गया। साथ चल रहे सीओ व कोतवाल ने भारी मशक्कत के बाद जाम हटवाया, तब कहीं अधिकारियों का काफिला आगे बढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed