फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The conference took place in the village poet Sruli laugh laughter

सरौली गांव में आयोजित कवि सम्मेलन में लगे हंसी के ठहाके

Thu, 09 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 09 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
The conference took place in the village poet Sruli laugh laughter

सरौली गांव में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग की रचनाओं ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। रचनाकारों ने कविताओं के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों पर भी करारी चोट की। देर रात तक समारोह में श्रोताओं की भारी भीड़ जमा रही

विज्ञापन



समारोह में रायबरेली के वरिष्ठ गीतकार  डा. राजेंद्र तिवारी निश्चल के अध्यक्षता में धर्म मिश्र कट्टर के सरस्वती वंदना के बाद शुरू कविता पाठ में वाराणसी से आए कवि धर्मप्रकाश मिश्र ने अपनी कविता में कहा कि- राजनीति जहां पर तवायफ की भांति नाची, ऐसी व्यवस्था बुद्धि ब्लैंक को प्रणाम है।
विज्ञापन


वहीं जौनपुर से पधारे अनिल आवारा ने कहा कि - भत्ता की अब लूट है लूट सको तो लूट, लैपटॉप का अवसर कहीं जाए न छूट। कवि एवं शायर शिवशरण बंधु हथगामी ने कहा कि- बूढ़े और जवान सब छेड़े बीच बाजार, सबकी भौजी हो गई बुधुवा की मेहरार।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवि कुमार सौष्ठव ने कहा कि- हिंदी मेरी मां लगती है और उर्दू मेरी मौसी। हास्य कवि समीर शुक्ल ने कहा कि- ढोंगी, पाखंडी परम रामपाल तो लूट लिहिस मारि-मारि झपट्टा। कवि राहुल शुक्ला ने कहा- एक श्वान को हमने बनते देखा ऊंट, चाय बेचने वाला पहने चार करोड़ का सूट। डा, राजेंद्र तिवारी निश्चल ने राष्ट्रीय चिंतन की रचना में कहा कि राष्ट्र को हो जरूरत जब कलम अंगार बन जाए, करूं जब वंदना तेरी कलम अंगार बन जाए। इनके अलावा उमाशंकर निशंक, अनिल तिवारी निर्झर, हरिबाबू आदि कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा पासवान और भाजपा नेता रामगोपाल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक अतुल सिंह ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed