{"_id":"647f7dee95fd2da60806ef64","slug":"the-company-absconded-with-nine-and-a-half-lakhs-after-giving-intoxicated-tea-to-the-driver-fatehpur-news-c-12-1-272520-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चालक को नशीली चाय पिलाकर कंपनी का साढ़े नौ लाख लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चालक को नशीली चाय पिलाकर कंपनी का साढ़े नौ लाख लेकर फरार
Wed, 07 Jun 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
औंग/फतेहपुर। वाहन चालक को नशीली चाय पिलाकर कंपनी का मुख्य बिक्री अधिकारी (सीएसओ) साढ़े नौ लाख रुपये लेकर भाग निकला। मामले में कोर्ट के आदेश पर औंग पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था, लेकिन बाद में छोड़ दिया था।
औंग थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित बीएम फूड्स कंपनी के महाप्रबंधक दिलीप कुमार अवस्थी ने एफआईआर में बताया कि कंपनी नमकीन के सामान बनाती है। कंपनी में मथुरा निवासी भरतलाल शर्मा सीएसओ पद पर थे। फर्म के चालक रविशंकर के साथ गाड़ी लेकर 15 अप्रैल 2023 को छह लाख रुपये बैंक में जमा करने निकले थे। रुपये जमा करने के बाद पार्टियों के पास वसूली के लिए जाना था। बैंक में कैश जमा नहीं होने पर 18 अप्रैल को भरतलाल से फोन पर संपर्क किया। उसने बताया कि पार्टियों से वसूली में गोंडा पहुंचा है। वह लौटकर सारा कैश जमा करेगा। शक होने पर 21 अप्रैल को गोंडा के सुपर स्टॉकिस्ट पिंकू तिवारी से संपर्क किया। उसने बताया कि तीन लाख 50 हजार रुपये भरतलाल 19 अप्रैल को ही लेकर चले गए हैं। इसके बाद भरतलाल का फोन बंद हो गया।
उसने चालक रविशंकर को फोन मिलाया। चालक से पता लगा कि भरतलाल ने तीन साथियों संग लखनऊ चारबाग बस स्टेशन के बाहर उसे 21 अप्रैल को नशीली चाय पिलाई। उसके बदहवास होने पर रुपयों भरा बैग लेकर भरतलाल भाग निकला। उन्होंने डायल 112 में लखनऊ पुलिस को सूचना दी। पुलिस चालक को लेकर आगरा-मथुरा जाने वाली बसों में भरतलाल को खोजती रही, लेकिन कोई पता नहीं लगा। करीब दो दिन बाद भरतलाल ने फोन किया और बोला कि उसे रुपयों की जरूरत थी। कुछ दिन बाद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। रुपये नहीं वापस किए। पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
.......................