{"_id":"690900883b6656e3430019cc","slug":"the-chamber-of-commerce-submitted-a-memorandum-demanding-disclosure-of-the-thefts-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-143366-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: व्यापार मंडल ने चोरियों के खुलासे की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: व्यापार मंडल ने चोरियों के खुलासे की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटों-17-एसपी आफिस के बाहर खड़े व्यापारी। संवाद
फतेहपुर। हथगांव और खागा थाना क्षेत्र में हुई लाखों की दो बड़ी चोरियों के खुलासे की मांग को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि बीते 10 दिनों में हुई दो बड़ी चोरियों ने व्यापारियों में भय का माहौल बना दिया है। 21 अक्तूबर को खागा के विनय सोनी के घर से करीब 70 लाख रुपये के नकदी और जेवर चोरी हो गए थे।
30 अक्तूबर को हथगांव थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव निवासी शिव सनेही उर्फ बबलू गुप्ता के घर से करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ।पुलिस ने बताया कि दोनों वारदातों में एक ही गिरोह शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और इंटेलिजेंस टीमें गठित की गई हैं लेकिन अब तक ठोस सुराग नहीं मिले हैं। व्यापार मंडल ने पुलिस से जल्द चोरियों का खुलासा करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में किशन मेहरोत्रा, अनिल वर्मा, विनोद साहू, विनय सोनी, वीरेंद्र सोनी और लखनलाल साहू शामिल रहे।