फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The cause of laborer's death is not clear, Bisra is safe

Fatehpur News: मजदूर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

Fri, 06 Sep 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
The cause of laborer's death is not clear, Bisra is safe
फतेहपुर। ललौली थाने के शंकरपुरवा में मजदूर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित कर जांच को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी महेश रैदास (26) मजदूरी करता था। उसका पत्नी अरुणा से विवाद होता रहता था। वह पत्नी को ससुराल अतरहा गांव से दो साल बाद एक सितंबर को घर लेकर आया था। घर के अंदर ही चार सितंबर की रात महेश का शव मिला था। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित किया है। बिसरा सुरक्षित किए जाने के पीछे जहर या बीमारी से मौत होना माना जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed