{"_id":"699f3c8b97540fc6cc0b9cbd","slug":"the-canals-are-dry-the-wheat-crop-awaits-its-final-irrigation-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-149983-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रजबहे सूखे, गेहूं की फसल को अंतिम सिंचाई का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रजबहे सूखे, गेहूं की फसल को अंतिम सिंचाई का इंतजार
विज्ञापन
फोटो-17-सूखी पड़ी खजुहा माइनर। संवाद
बकेवर। देवमई ब्लॉक के रामगंगा नहर के रजबहों में पानी न आने से किसान परेशान हैं। अंतिम पानी की जरूरत के समय गेहूं की फसल को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
फरवरी में गेहूं की तीसरी सिंचाई के समय रंज रजबहा, सुजावलपुर रजबहा, देवमई रजबहा, खजुहा रजबहा, दिलावलपुर और पाधरा माइनरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे हजारों बीघा गेहूं की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
किसान सुशील अवस्थी, राजा मिश्रा, भूरा पासवान, रिंकू कोरी प्रधान, मनोज शुक्ला, दीपू पाल, महावीर पाल, अवधेश पाल, मुन्ना प्रजापति, गोविंद पासवान, जय नारायण पासवान और बाबू तिवारी ने बताया कि होली से पहले पानी मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
अगर ऐसा नहीं हुआ तो सूर्य की दिशा बदलने पर गेहूं की फसल खराब हो सकती है। नहर विभाग के अवर अभियंता अभय प्रताप सिंह ने कहा कि पानी छोड़ा जा चुका है और शुक्रवार तक नहरों में पानी आने की संभावना है।