फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The bus going from Delhi to Varanasi overturned, passengers came out by breaking the window

Fatehpur News: दिल्ली से वाराणसी जा रही बस पलटी, खिड़की तोड़कर यात्री निकले

Sat, 27 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 27 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The bus going from Delhi to Varanasi overturned, passengers came out by breaking the window
फोटो-06-उसरैना हाईवे के पास यात्रियों से भरी बस पलटी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-11- हाईवे पर लगा जाम। संवाद

- उसरैना हाईवे पर सुबह 4:30 बजे हुई घटना
- बस में सवार थे 44 यात्री, सभी सुरक्षित, कुछ को आईं मामूली चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
हसवा (फतेहपुर)। थरियांव क्षेत्र के उसरैना हाईवे पर दिल्ली से वाराणसी जा रही यात्रियों से भरी बस सुबह पलट गई। यात्री किसी तरह इमरजेंसी खिड़की को तोड़कर बाहर निकले। घटना के बाद यात्री डरे-सहमे रहे। मौके पर पहुंची थरियांव पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस में बिठाकर रवाना किया।
गोला बस सर्विस, दिल्ली की बस से 44 यात्री वाराणसी जा रहे थे। उसरैना हाईवे पर सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर उसी लेन में सामने से एक ट्रक आ गया। ट्रक को बचाने के लिए ड्राइवर बस को डिवाइडर की तरफ लाया। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। किसी तरह बस की इमरजेंसी खिड़की को तोड़कर यात्री बाहर निकले। सूचना पर थरियांव इंस्पेक्टर प्रवीन सिंह सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी यात्रियों को एक निर्माणाधीन घर व पास की एक गुमटी ने नीचे बैठाया। मौके पर पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस भी बुला ली। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं हैं। बारिश होने के कारण सभी यात्री भीग गए। मौके पर क्रेन बुलाकर बस को किनारे किया गया। इस दौरान हाईवे पर दस मिनट के लिए जाम लग गया। फिरोजाबाद निवासी अमित कुमार बस चला रहे थे। ड्राइवर ने बताया कि सामने से ट्रक आ रहा था, जिसके बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।
विज्ञापन

--
साइड स्टोरी--इसे अंदर लगाए
यात्रियों ने कहा, दूसरा जीवन मिल गया

- सबने ईश्वर को दिया धन्यवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

हसवा (फतेहपुर)। बस पलटने के बावजूद सभी यात्री सकुशल रहे। हादसे के बाद सभी ने कहा कि ईश्वर की कृपा थी कि किसी गंभीर चोट नहीं आई। सुबह होने के कारण सारे यात्री सो रहे थे। जैसे ही बस पलटी, यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। बच्चों में दहशत भर गई। बच्चे अपने अभिभावकों से लिपटे हुए थे। यात्रियों ने एक-दूसरे को हिम्मत बंधाई। इसके बाद यात्रियों ने सूझबूझ से बाहर निकलने का रास्ता तलाशा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
फोटो-7- बच्चों व नानी के साथ झोपड़ी के नीचे बैठी हुई सारिका।
अचानक लगा सब खत्म हो गया

नोएडा से वाराणसी जा रहीं सारिका का कहना है कि वह दो बच्चों व नानी को लेकर बाबा विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रही हैं। बस पलटने से लगा सब कुछ खत्म हो गया। बच्चों का रोना देखकर हाथ-पैर ढीले हो गए। लेकिन बाबा की अनुकंपा से सभी लोग सकुशल है। हां, बच्चों में डर बैठ गया है।

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

फोटो-8-अब्दुल गफ्फार

दिल्ली से प्रयागराज जा रहे अब्दुल गफ्फार का कहना है कि ड्राइवर की वजह से हादसा हुआ है। ड्राइवर ने यदि होशियारी की होती तो बस नहीं पलटती। हम लोग सो रहे थे। घटना के समय कुछ पता नहीं कि क्या हुआ। लेकिन जब बस पलटी तो लगा सब कुछ खत्म हो गया।

--

फोटो-09बृजमहोन

दिल्ली से वाराणसी आ रहे बृजमोहन ने बताया कि बस में फर्स्ट एड किट तक नहीं थी। कुछ यात्रियों को चोटें भी आई हैं, लेकिन कोई फर्स्ट एड किट नहीं मिली। प्राइवेट बस वाले केवल पैसा वसूलते हैं लेकिन सुविधाएं नहीं देते हैं।---

फोटो-10- बृजेश कुमार

क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए वाराणसी जा रहे बृजेश का कहना है कि कल होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जा रहे थे। बस पलटने से सभी पूरी तरह सहम गए। ईश्वर ने हम सब को बचा लिया।


------

दिल्ली से वाराणसी जा रही बस सुबह पलट गई थी। इस में 44 यात्री सवार थे। यात्री घटना के बाद डरे-सहमे थे। सभी को सकुशल दूसरी बस में बैठा दिया गया है। कोई भी हताहत नहीं है।

प्रवीण सिंह, थरियांव एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed