फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The brother took away his cousin sister along with jewellery worth lakhs

Fatehpur News: मौसरी बहन को लाखों के जेवर संग ले गया भाई

Mon, 21 Apr 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The brother took away his cousin sister along with jewellery worth lakhs
फतेहपुर। रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक युवक अपनी सगी मौसेरी बहन को लेकर फरार हो गया। आरोप है कि युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। युवती नकदी समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवर साथ ले गई है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 16 अप्रैल की सुबह परिवार के साथ गेहूं काटने गई थी। इस दौरान घर में उसकी 20 वर्षीय बेटी अकेली थी। वह दोपहर को खेत से खाना खाने के घर पहुंची। घर से बेटी गायब थी। जानकारी पर पता लगा कि किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बहन का पुत्र बृजेश सोनकर सुबह करीब 10 बजे गांव पहुंचा। उसकी लड़की को ले गया है। बक्से से सवा किलो चांदी के जेवर, सोने की झुमकी और मंगलसूत्र के साथ 60 हजार रुपये भी ले गई है। प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed