फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The bride broke the marriage by accusing her father-in-law of bad touch

Fatehpur News: ससुर पर बैड टच का आरोप लगाकर दुल्हन ने तोड़ी शादी

Wed, 19 Feb 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The bride broke the marriage by accusing her father-in-law of bad touch
थरियांव। स्टेज पर आशीर्वाद देने गए ससुर पर बैड टच का आरोप लगाकर दुल्हन ने शादी तोड़ दी। मंगलवार देर रात पक्षों के बीच कई घंटे पंचायत चली। दुल्हन के नहीं मानने पर मामला थाने पहुंचा। पक्षों के बीच लेनदेन वापसी पर समझौता हुआ। वधू ने विदाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ 23 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन हसवा ब्लॉक से हुई थी। शादी के बाद दोनों पक्षों में तय हुआ कि लड़की की विदाई अपने दरवाजे से धूमधाम से होगी। लड़का पक्ष बरात लेकर 18 फरवरी को लड़की पक्ष के घर पहुंचा। जनवासा, अगवानी व अन्य कार्यक्रम के बाद जयमाल हुआ। जयमाल में ही लड़के का पिता बेटे व बहू को आशीर्वाद देने पहुंचा। आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर सोफे में बेटे और बहू के बीच बैठ गया। बहू ने ससुर पर नशे में होने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। स्टेज से उठकर कमरे चली गई। अचानक हंगामे से बराती व घरातियों में हड़कंप मच गया। लड़के पक्ष ने काफी मिन्नतें की। लड़की ने विदाई से इंकार कर दिया। लड़का पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत की। चढ़ावे के उपहार में भेंट किए जेवरात हड़पने का आरोप लगाया। प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया। लड़की ने विदाई से इंकार किया है। पक्षों के बीच लेनदेन पर समझौता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed