{"_id":"690ce2b100e90d97ff06125d","slug":"the-body-was-cremated-after-the-arrest-of-three-people-including-a-minor-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-143555-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नाबालिग समेत तीन को पकड़ने के बाद शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नाबालिग समेत तीन को पकड़ने के बाद शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
फोटो-38-शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।वीडियो ग्रैब
हथगाम। रास्ते के विवाद में पिटाई से घायल किसान की इलाज दौरान मौत के बाद बुधवार रात प्रयागराज से शव गांव पहुंचा। परिजन और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।
आरोपियों को पकड़े जाने के बाद अंतिम संस्कार की बात कही। पुलिस ने एक किशोर समेत तीन को पकड़ा। किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर प्रयागराज बाल कारागार भेजा गया है। महिला समेत दो को जेल भेजा गया।
थाना क्षेत्र के कसरांव गांव के कुम्हारन का पुरवा निवासी हरिश्चंद्र पटेल (50) के सामने बचई यादव का घर है। बचई मकान बना रहा है। रास्ते के विवाद में 31 अक्तूबर को हरिश्चंद्र पटेल और उसके भाई हरीलाल, हरी प्रसाद को बचई ने पुत्र मान सिंह, सत्येंद्र, एक नाबालिग, पत्नी उमा देवी, भाई वीरन, वीरन की पत्नी सुशीला देवी, कोदइला गांव के रामऔतार व हिसामपुर गांव के नीरज ने पीटा था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान मंगलवार रात हरिश्चंद्र पटेल की मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष ने सुबह नौ बजे अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने से रोक दिया। करीब दोपहर एक बजे प्रभारी निरीक्षक डीपी गुप्ता मौके पर पहुंचे।
परिजन को आरोपियों को पकड़े जाने का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने मामले में बचई की पत्नी उमा देवी, भाई वीरन सिंह यादव व एक नाबालिग को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से आला कत्ल लाठी डंडा बरामद किया है।